Dhanteras 2021 | धनतेरस का महत्व | शुभ योग

 Dhanteras 2021 | धनतेरस का महत्व | शुभ योग

धनतेरस का महत्व –

 कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया और दूसरा सुख पास में माया । धनतेरस पर्व पहले सुख की बात कर रहा है। धन की उपासना से पहले आरोग्य की उपासना के महत्व को समझा रहा है कि धन को कमाने में कहीं स्वास्थ्य को न भूल जाएं।

अच्छे स्वास्थ्य के बिना जीवन सूखा और सुना हो जाता है , क्योंकि धन को भी वही भोग  सकता है जो निरोगी हो। इसलिए पहले स्वस्थ्य हो जाए , जिससे हम धन का सदुपयोग कर सके।

यह पर्व शारीरिक , मानसिक , भावनात्मक आर्थिक और अध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेने का मौका देता है।

धनतेरस के दिन औषधियों के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती होती है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के जन्मदाता और पृथ्वी के पहले चिकित्सक माने जाते हैं। आयुर्वेद सिर्फ बीमारियों को कैसे दूर किया जाए इसका ही शास्त्र नहीं बल्कि जो स्वस्थ हैं , उनके स्वास्थ्य की रक्षा कैसे की जाए उसका भी विज्ञान है।

धनतेरस के शुभ योग –

1. इस दिन नए उपहार , सिक्के , बर्तन व गहनों की खरीदारी करना शुभ रहता है।
शुभ मुहूर्त समय में पूजन करने के साथ 7 धान्यों की पूजा की जाती है। 7 धान्यों गेंहू , उड़द , मूंग , चना , जो , चावल और मसूर हैं। 7 धान्यों के साथ ही पूजन सामग्री में विशेष रुप से स्वर्णपुष्पा के पुष्प से भगवती का पूजन करना लाभकारी रहता है।
इस दिन पूजा में भोग लगाने के लिए नैवेद्य के रूप में श्वेत मिष्ठान का प्रयोग किया जाता है , साथ ही इस दिन लक्ष्मी का पूजन करने का विशेष महत्व है।

2. धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की भी प्रथा है। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चंद्रमा का प्रतीक है  जो शीतलता प्रदान करता है और मन में संतोषरूपी धन का वास होता है।
संतोष को सबसे बड़ा धन कहा गया है। जिसके पास संतोष हैं वह स्वस्थ हैं , सुखी है और वही सबसे धनवान है।

3. धनतेरस के दिन धन्वंतरि देव का जन्म हुआ था। धन्वंतरी देव , देवताओं के चिकित्सक हैं। यही कारण है कि इस दिन चिकित्सा जगत में बड़ी-बड़ी योजनाएं प्रारंभ की जाती हैं। धनतेरस के दिन चांदी खरीदना शुभ रहता है।

4. लक्ष्मीजी और गणेशजी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन घर लाना घर – कार्यालय व व्यापारिक संस्थाओं में धन , सफलता व उन्नति को बढ़ाता है।

5. भगवान धन्वंतरी जो चिकित्सा के देवता भी है। उनसे स्वास्थ्य और सेहत की कामना की जाती हैं। लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी – गणेश जी की पूजा हेतु मूर्ति भी खरीदते हैं।

धनतेरस का महत्व Dhanteras 2021
Dhanteras 2021

आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं

अगर आपको यह जानकारी पसंद आया तो कमेंट में Good या Bed लिखकर जरूर बताएं । क्या हम इसी तरह  आर्टिकल पर पोस्ट हर दिन लाये….?

इनको भी पढ़े –

1. पुलिस मोबाईल कैसे ट्रैक करती हैं ? आइये जानते हैं
2. गंगाजल कभी खराब क्यों नही होता हैं? जाने इसका कारण
3. Boxer अपने मुँह में रबड़ क्यों रखते हैं ? आइये जानते हैं

About The Auther –

About the Auther
Author by – Bablu Regar

Hello Friends , Myworldtimes.com  में आपका स्वागत हैं । में ब्लॉगिंग करता हूं और  में इंस्टाग्राम पर पोस्ट Create करता हूं। आप हमें यहा पे फॉलो कर सकते हैं।
मेरे इंस्टाग्राम peges ये हैं-
1. Alone___writer123
2. B4kstudio
3. Facts hindi

Myworldtimes.com वेबसाइट में आप सभी का स्वागत हैं , हम आपके लिए इस वेबसाइट पर हिन्दी मे टेक्नोलॉजी , रोचक जानकारी और बिजनेस स्किल्स motivational story , Motivational Quotes Phychology Facts , Hindi Stories और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी हर रोज आप तक पहुचाते हैं। ध्यान दे हम अपनी तरफ से आपको myworldtimes.com वेबसाइट पर बेस्ट और बिल्कुल सही जानकारी देने की कोशिश करते हैं , लेकिन फिर भी इस वेबसाइट में दी गई जानकारी 100% सही हैं या नही इस बात की कोई गारंटी नही है।

Thanks

Comment

Discover more from My World Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Scroll to Top