भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र किसने दिया और क्यों?

भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र किसने दिया और क्यों?

दोस्तों आपने कभी ना कभी तो देखा होगा कि भगवान विष्णु के हर चित्र व मूर्ति में उन्हें सुदर्शन चक्र धारण किए हुए दिखाया जाता है आखिर ये सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु को क्यों दिया था और किसने दिया था। आइए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से

भगवान विष्णु के हर चित्र वह मूर्ति में उन्हें सुदर्शन चक्र धारण किए दिखाया जाता है यह सुदर्शन चक्र भगवान शंकर ने ही जगत कल्याण के लिए भगवान विष्णु को दिया था। इस संबंध में शिवमहापुराण के कोटिरूद्रसंहिता में एक कथा का उल्लेख है।

एक बार जब दैत्यों के अत्याचार बहुत बढ़ गए थे तब सभी देवता श्री हरि विष्णु के पास आए। तब भगवान विष्णु ने कैलाश पर्वत पर जाकर भगवान शिव की विधिपूर्वक आराधना की।
भगवान विष्णु हजार नामों से शिव की स्तुति करने लगे। प्रत्येक नाम पर एक कमल पुष्प भगवान विष्णु शिव को चढ़ाते। तब भगवान शंकर ने विष्णु की परीक्षा लेने के लिए उनके द्वारा लाए गए एक हजार कमल में से एक कमल का फूल छिपा दिया था।

शिव कि माया के कारण विष्णु को यह पता ना चला। एक फूल कम होने पर भगवान विष्णु उसे ढूंढने लगे , परंतु फूल नहीं मिला तब विष्णु ने एक फूल की पूर्ति के लिए अपना एक नेत्र निकालकर शिव को अर्पित कर दिया।
विष्णु की भक्ति देखकर भगवान शंकर बहुत प्रसन्न हुए और श्रीहरि के समक्ष प्रकट होकर वरदान मांगने के लिए कहा।

विष्णु ने दैत्यों को समाप्त करने के लिए अजेय शस्त्र का वरदान मांगा। तब भगवान शंकर ने विष्णु को अपना सुदर्शन चक्र दिया। विष्णु ने उस चक्र से दैत्यों का संहार कर दिया। इस प्रकार देवताओं को दैत्यों से मुक्ति मिली तथा सुदर्शन चक्र उनके स्वरूप से सदैव के लिए जुड़ गया।

भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र
भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र

तो अब आपको समझ में आ गया होगा कि भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र किसने दिया था और क्यों दिया था।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आया तो कमेंट में Good या Bed लिखकर जरूर बताएं । क्या हम इसी तरह  आर्टिकल पर पोस्ट हर दिन लाये….?

इनको भी पढ़े –

1. लिफ्ट में शीशा क्यों होता हैं ?
2. हिंदू धर्म मे महिलाओं को श्मशान घाट जाना वर्जित क्यों हैं?
3. श्री राम के पुत्र लव और यमराज के बीच युद्ध क्यों हुआ था?
4. हनुमान जी को गदा कैसे मिला था ?

About The Auther –

About the Auther
Author by – Bablu Regar

Hello , Myworldtimes.com  में आपका स्वागत हैं ।
मेरा नाम बबलू रेगर मै राजस्थान , भीलवाड़ा से 50 KM दूर एक छोटे से गांव से हु।
में ब्लॉगिंग करता हूं और  में इंस्टाग्राम पर पोस्ट Create करता हूं  आप हमें यहा पे फॉलो कर सकते हैं।
 मेरे इंस्टाग्राम peges ये हैं-
1. Alone___writer123
2. B4kstudio
3. Health.com123
4. Facts Hindi

Myworldtimes.com वेबसाइट में आप सभी का स्वागत हैं , हम आपके लिए इस वेबसाइट पर हिन्दी मे हेल्थ , टेक्नोलॉजी , रोचक जानकारी और बिजनेस स्किल्स motivational story , Motivational Quotes Phychology Facts , Hindi Stories और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी हर रोज आप तक पहुचाते हैं। ध्यान दे हम अपनी तरफ से आपको myworldtimes.com वेबसाइट पर बेस्ट और बिल्कुल सही जानकारी देने की कोशिश करते हैं , लेकिन फिर भी इस वेबसाइट में दी गई जानकारी 100% सही हैं या नही इस बात की कोई गारंटी नही है।

Thanks

 

 

Comment

Discover more from My World Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Scroll to Top