एरिया 51 का रहस्य | Secrets about AREA 51 | AREA 51

एरिया 51 का रहस्य | Secrets about AREA 51 | AREA 51

दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे एरिया 51 का रहस्य जहां पर लोग एलियंस होने का दावा करते हैं ऐसे रहस्य जो आप आज तक अनजान थे। तो आइये जानने की कोशिश करते हैं।

आप में से कहीं लोगों ने हॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्म ‘ मैन इन ब्लैक ‘ तो जरूर देखी होगी।
फिल्म में दिखाया गया है कि आम लोगों से दूर अमेरिका सरकार का एक गुप्त ठिकाना होता है जहां पर एलियन्स आकर रुकते हैं। इस फिल्म को देखने के बाद यह सवाल उठता है कि क्या हकीकत में भी कोई ऐसी जगह है जहां पर एलियंस गुप्त रुप से रहते हैं तो आप लोगों को बता दें कि कुछ इसी तरह की एक जगह हैं ‘ एरिया 51 ‘

एरिया 51 का रहस्य

कई लोगों का ऐसा मानना है कि यहां पर अमेरिकी सरकार ने गुप्त रूप से एलियंस को छुपाया हुआ है। कहा तो यह भी जाता है कि यहां पर एलियंस के ऊपर कई सारे एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं।

एरिया 51 अमेरिका के नवादा में स्थित है। इसका नाम दुनिया की सबसे रहस्यमई जगहों में शुमार होता है। एरिया 51 विषय पर कई लोकप्रिय डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन चुकी है।

एरिया 51 का रहस्य
एरिया 51

एरिया 51 क्षेत्र काफी विरान और रहस्यमई है। इस गुप्त स्थान पर अमेरिकी सेना के लोग ही नजर आते हैं  मान्यता है कि इस सीक्रेट बेस पर अमेरिकी सरकार अपने कई गोपनीय मिशन को अंजाम देती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस जगह पर अमेरिकी सरकार के ऐसे कई राज दफन है , अगर उनका पर्दाफाश हो जाए तो दुनिया में तहलका मच सकता है।

आधिकारिक तौर पर एरिया 51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयरफोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। वही विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर वैज्ञानिक गुप्त रूप से दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर रिसर्च करते हैं। इस जगह के आसपास अगर कोई बाहरी शख्स दिखे , तो उसे गोली मारने का भी आदेश हैं।

एरिया 51 के बारे में लोगों को तब पता चला जब 1967 में सीआईए (CIA) के निदेशक द्वारा गलती से एक मेमो लीक हो गया था। इस मेमो में एरिया 51 का जिक्र था।

एरिया 51 के आसपास का इलाका आज भले ही विरान है , लेकिन पहले ऐसा नहीं था। यहां पर बड़ी तादाद में लोग रहा करते थे , अमेरिकी सरकार को जब अपने विशिष्ट प्रयोगों को करने के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत हुई , तो उसने 1955 ई में इस पूरे स्थान को खाली करवा दिया।

एरिया 51 के आसपास के इलाकों में काफी गोपनीयता रखी जाती है। यहां पर किसी भी आम इंसान को भटकने नहीं दिया जाता है। इस जगह के ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रखे हैं , इसमें अजीबोगरीब जीव देखे जा सकते हैं यह जीव किसी दूसरे ग्रह से आए हुए लगते हैं , हालांकि यह वीडियो कितने सच हैं , इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

दोस्तों क्या आपने पहले कभी एरिया 51 कर रहस्य के बारे में सुना है अगर हां तो कमेंट में जरूर बताएं। क्या आपको भी लगता है कि इस दुनिया में एलियंस होते हैं।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आया तो कमेंट में Good या Bed लिखकर जरूर बताएं । क्या हम इसी तरह  आर्टिकल पर पोस्ट हर दिन लाये….?

इनको भी पढ़े –

  1. रतन टाटा की शर्ट में जेब क्यों नही हैं ? आइये जानते हैं।
  2. टायर का रंग काला ही क्यों होता हैं? आइये जानते हैं
  3. बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों होता हैं? आइये जानते है

About The Auther –

About the Auther
Author by – Bablu Regar

Hello Friends, Myworldtimes.com  में आपका स्वागत हैं । में ब्लॉगिंग करता हूं और  में इंस्टाग्राम पर पोस्ट Create करता हूं। आप हमें यहा पे फॉलो कर सकते हैं।
मेरे इंस्टाग्राम peges ये हैं-
1. Alone___writer123
2. B4kstudio
3. Facts hindi

Myworldtimes.com वेबसाइट में आप सभी का स्वागत हैं , हम आपके लिए इस वेबसाइट पर हिन्दी मे टेक्नोलॉजी , रोचक जानकारी और बिजनेस स्किल्स motivational story , Motivational Quotes Phychology Facts , Hindi Stories और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी हर रोज आप तक पहुचाते हैं। ध्यान दे हम अपनी तरफ से आपको myworldtimes.com वेबसाइट पर बेस्ट और बिल्कुल सही जानकारी देने की कोशिश करते हैं , लेकिन फिर भी इस वेबसाइट में दी गई जानकारी 100% सही हैं या नही इस बात की कोई गारंटी नही है।

Thanks

Comment

Discover more from My World Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Scroll to Top